जामताड़ा:
Rail News: अतिरिक्त यात्री भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की आवागमन व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा 08421 भुवनेश्वर–जयनगर एकतरफा TOD (ट्रैन ऑन डिमांड) विशेष ट्रेन (Bhubaneswar–Jaynagar Special Train) चलाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन 8 अक्टूबर 2026 को भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव
तय समय-सारणी के अनुसार, यह ट्रेन भुवनेश्वर स्टेशन से मध्य रात्रि 12:15 बजे रवाना होगी और यात्रा तय करते हुए उसी दिन रात 11:45 बजे जयनगर पहुंचेगी। आसनसोल मंडल के अंतर्गत यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन का दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर ठहराव प्रदान किया गया है।
.jpeg)
स्लीपर और जनरल सेकेंड क्लास कोच जुड़ा
यात्रियों की सुविधा और मांग को ध्यान में रखते हुए इस विशेष ट्रेन में शयनयान श्रेणी (Sleeper Class) तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी (General Second Class) के डिब्बे लगाए जाएंगे। रेलवे की इस पहल से भीड़भाड़ वाले सीजन में अतिरिक्त यात्री क्षमता उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा और भीड़ के दबाव को कम करने में बड़ी मदद मिलेगी।