logo

रांची : मोरहाबादी के दुकानदार श्यामदेव को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, कर ली थी आ'त्मह'त्या

morhabadi2.jpg

रांची:

मोरहाबादी के दुकानदार श्यामदेव को भाजपा ने श्रद्धांजलि दी है। आर्थिक तंगी से तंग आकर उन्होंने आ'त्मह'त्या कर ली थी। भाजपा के नेताओं ने आज परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मोरहाबादी मैदान में जूस बेचकर परिवार का भरण पोषण करने वाले स्व श्यामदेव के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाए। श्रद्धान्जलि अर्पित की।


प्रकाश के साथ प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू और रांची के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय भी शामिल थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार अब केवल रोजगार ही नही ले रही बल्कि अब बेरोजगारों,नौजवानों और किसानों की जान भी ले रही। उन्होंने आज झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा 7 दिनों के भीतर मोरहाबादी के छोटे छोटे दुकानदारों को फिर से उसी स्थान पर दुकान लगाने देने केलिय सरकार को दिए आदेश का स्वागत किया।