logo

राहत : यूक्रेन से लौटीं दो छात्राओं से मिले दीपक प्रकाश, कहा- दुनिया देख रही तिरंगे की ताकत

deepak_prakash_thumb9.jpg

रांची:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आज यूक्रेन से लौटी झारखंड की दो छात्राओं से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। उनका हाल चाल जाना और प्रधानमंत्री के प्रयासों की जानकारी साझा की। प्रकाश मोरहाबादी और कटहल मोड़ स्थित उनके आवास पर गए। पुष्प गुच्छ एवम पुस्तक देकर उन्हें सम्मानित किया। प्रकाश के साथ पूर्व सांसद अजय मारू और प्रदेश महामंत्री बालमुकुन्द सहाय भी उपस्थित थे।

 

प्रकाश ने कहा कि दुनिया देश के तिरंगे की ताकत को देख रही है। जिस प्रकार तिरंगा झंडा लगाकर छात्र यूक्रेन से सुरक्षित बाहर निकल रहे हैं। यह मजबूत भारत को प्रतिविम्बित करता है। कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार विश्व के सामने भारत की ताकत, भारत की उदारता , भारत की दुनिया के सर्वांगीण प्रगति की भावनाओं ,सबके साथ चलने परंतु, आतंकवाद से कोई समझौता नहीं करने की सोच को उजागर किया है यह विश्व पहचानने लगा है।