logo

राजनीति :  कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान का राजेश ठाकुर ने किया आग़ाज़

congress_i.jpg

रांची:

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के  डिजिटल सदस्यता अभियान का शुभारंभ आज किया गया। इसकी शुरुआत रांची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने चार्टर्ड अकाउंटेंट व युवा उद्यमी राकेश शर्मा को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सदस्य बनाकर की। आयोजन महानगर कांग्रेस कमेटी ने किया था। डिजिटल सदस्यता अभियान की लॉन्चिंग शहीद चौक स्थित शहीद स्थल और चंदवे हुन्दुर में हुई। मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, आभा सिन्हा, ज्योति सिंह मथारू, सोशल मीडिया के कोऑर्डिनेटर गजेंद्र सिंह, महानगर कांग्रेस के उदय प्रताप, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, दीपक ओझा, निशांत राजा, पिया बर्मन, मोहम्मद आरिफ, संतोष सिंह, पिकलु चटर्जी, काजल भट्टाचार्य, अजय जैन, अजय सिंह, गौतम उपाध्याय,  मदन महतो, गौरी शंकर महतो, संजर खान और महफूज अंसारी समेत अनेक लोग उपस्थित थेl 

झारखंड में 15 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य

मौके पर राजेश ठाकुर ने कहा कि इस विशेष सदस्यता अभियान के तहत झारखंड में 15 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वो भी 31 मार्च तक। पहले से ही पार्टी परंपरागत प्रक्रिया के तहत सदस्यता फार्म भर कर सदस्यता अभियान चला रही है। आज प्रदेश भर में डिजिटल सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत हुई है। जिसके तहत हमें लोगों से रूबरू मिलने का मौका मिलेगा। जिससे संगठन आम जनता तक सीधे अपनी पहुंच बना सकती है। 

महज डेढ़ मिनट में कांग्रेस का सदस्य
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर काग्रेस अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि महानगर कांग्रेस पूरी तरह से कोशिश करेगी कि हम प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें। रांची के दोनों कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि यह बेहद सरल और वास्तविक सदस्यता करने वाला कार्यक्रम है। महज डेढ़ मिनट में पूरी जानकारी लेकर हम किसी को भी कांग्रेस का सदस्य बना सकते हैं। कांग्रेस पार्टी मेंबरशिप एप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर डिजिटल सदस्य बनाये जा सकते हैंl 

इन्होंने सदस्यता ग्रहण की
रांची जिला के कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुरेश बैठा ने भी कहा की जिला के सभी प्रखंड में आज डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी है हम सभी तय समय के अंदर लक्ष्य की प्राप्ति कर लेंगे। मौके पर कृष्णा अग्रवाल एलएलबी सह एमबीए, शहर के प्रख्यात चिकित्सक डॉ अंशु साहू ,पूर्व रणजी खिलाड़ी शशि भूषण चौबे, डॉक्टर नीतू कुमारी, प्रदीप रंजन, अनंत वर्मा, लालदेव सिंह, रागिनी देवी, ज्योति कुमारी, सरिता देवी, माधुरी देवी, शिक्षक गुलाम अली, मोहम्मद अरमान सहित सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।