गढ़वा:
Garhwa News: गढ़वा शहर के चिनियां रोड स्थित होटल रॉयल पद्मावती में गढ़वा जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आमसभा (एजीएम) (AGM) आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राज माहेश्वरम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के माध्यम से की। इस दौरान जिले में क्रिकेट के विकास (Cricket Development), नए सदस्यों को सदस्यता देने (New Membership), जिला क्रिकेट लीग (District Cricket League) के बेहतर संचालन और क्रिकेट मैदान के विकास (Ground Development) समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। जिला सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह ने बैठक में विभिन्न प्रस्ताव (Proposals) रखे, जिन पर सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।

नए सदस्यों को जोड़ने पर बनी सहमति
आमसभा में संघ के विस्तार के लिए नए सदस्यों को जोड़ने और उन्हें सदस्यता प्रदान करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। वहीं, लंबे समय से बैठकों और संघ की गतिविधियों में शामिल नहीं होने वाले पुराने सदस्यों की सदस्यता की समीक्षा करने पर भी चर्चा हुई। ऐसे सदस्य जो आमसभा और चुनावी प्रक्रिया में भाग नहीं लेते हैं, उनकी सदस्यता रद्द करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया।

जिला क्रिकेट लीग के संचालन के लिए बनेगी कमेटी
गढ़वा जिला क्रिकेट लीग का बेहतर और व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए एक कमेटी गठित करने पर चर्चा हुई। प्रस्ताव के अनुसार, कमेटी लीग के आयोजन, क्लबों और खिलाड़ियों के चयन, मैचों के संचालन तथा अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेगी। साथ ही, प्रत्येक मैच में कम से कम एक कमेटी सदस्य को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि मैचों की निगरानी और संचालन में पारदर्शिता बनी रहे।
.jpeg)
क्रिकेट मैदान के विकास पर भी चर्चा
बैठक में जिले में क्रिकेट मैदान के विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के विषय पर भी चर्चा की गई। संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिले में क्रिकेट गतिविधियों के विस्तार, खिलाड़ियों को अधिक अवसर देने और क्रिकेट व्यवस्था को मजबूत बनाने से जुड़े सुझाव दिए।
.jpeg)
जल्द होगा गढ़वा का अपना स्टेडियम : राघवेंद्र
जिला सचिव राघवेंद्र नारायण सिंह ने उम्मीद जताई कि गढ़वा में जल्द ही अपना क्रिकेट स्टेडियम होगा। उन्होंने जिले में क्रिकेट के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास जारी रखने की बात कही। अपने स्टेडियम के निर्माण से जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच मिलने की उम्मीद है। आमसभा में संघ के उपाध्यक्ष आलोक मिश्रा, रेखा चौबे, विक्की सिंह, कुमार गौरव, कोषाध्यक्ष रवि सिन्हा, रवि दुबे, डॉ. शमशेर सिंह, अनीता दत्त, अनुराधा सिंह, राजा सिंह, गौरव, आर्यन पांडेय, गुड्डू तिवारी, धर्मेंद्र पाल, संतोष मिश्रा, शेखर सिंह, अजयकांत, सत्येंद्र प्रसाद यादव, विकास पांडेय, राजेश पांडेय, किशोर कुणाल, चंद्रबहादुर सिंह, मीडिया प्रभारी चंदन कश्यप, धर्मेंद्र सिंह, सिकंदर प्रजापति और अमित श्रीवास्तव समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।