logo

मिलन समारोह : झारखंडी विचारधारा को स्थापित करने के लिए आजसू पार्टी समर्पित: सुदेश कुमार महतो

ajsu3.jpg

रांची:

आजसू पार्टी का विश्वास और दायरा जनता के बीच बढ़ा है और हमें पूर्ण विश्वास है कि सामाजिक रुप से सक्रिय लोगों के आजसू पार्टी में शामिल हाने से सामाजिक न्याय आंदोलन को और बल मिलेगा। झारखंडी विचारधारा को स्थापित करने के लिए आजसू पार्टी समर्पित है। उक्त बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान कहीं। मिलन समारोह के दौरान आजसू पार्टी का दामन थामने वाले युवाओं को एकजुट होने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं की राजनीतिक सक्रियता से बड़ी से बड़ी लड़ाई जीती जा सकती है। बता दें कि पार्टी का जनसंग्रह-धनसंग्रह अभियान 7 फरवरी से शुरू है, जो 31 मार्च तक चलेगा।

 

इन्होंने थामा आजसू का दामन
आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में मुख्य रुप से कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुजीबुर्रहमान, सलमान अंसारी, शाहरुख अंसारी, मुस्ताक अंसारी, खुर्शीद आलम, विजय उरांव सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ-साथ झारखण्ड आंदोलनकारी आजम अंसारी एवं गिरिडीह जिला से समाजसेविका प्रियंका शर्मा, अनिल पांडेय, मुकेश शर्मा तथा प्रत्युष कुमार, सागर मुंडा, अंकुश मुंडा, अमित कुमार महतो एवं अन्य ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

 

कल केंद्रीय विधानसभा एवं जिला प्रभारियों की बैठक
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो कल रांची स्थित प्रधान कार्यालय में सभी विधानसभा प्रभारी एवं जिला प्रभारी के साथ बैठक करेंगे। बैठक में 7 मार्च को होनेवाले विधानसभा घेराव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। मिलन समारोह में पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता एवं हसन अंसारी, महासचिव राजेंद्र मेहता, केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा, रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो, रांची जिला के कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी, रांची जिला उपाध्यक्ष नुरुल होदा, अखिल झारखण्ड छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह मुख्य रुप से उपस्थित रहे।