logo

मध्याह्न भोजन योजना : मध्याह्न भोजन योजना में कार्यरत रसोइयों की स्थिति झारखंड में दयनीय- सौंपा मांग पत्र

vinod_sinh.jpg

रांची:

मध्याह्न भोजन योजना में कार्यरत रसोइयों की स्थिति झारखंड में बहुत दयनीय है। यह बात उस 11 सूत्री मांग पत्र में लिखी गई है, जिसे आज शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को सौंपा गया। माले विधायक विनोद सिंह की अगुवाई में मांग पत्र झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री स मुलाकात की थी।

शिक्षा मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का आश्वस्त कराते हुए कहा कि उनकी सभी मांगे जायज हैं। समस्या के समाधान के लिए वह कमिटी बनाएंगे। राज्यों में रसोईया को सुविधाएं क्यों  नहीं मिल रही हैं। एक उच्चस्तरीय बैठक कर मांगों पर विचार कर यथाशीघ्र  लागू कराया जाएगा।


प्रतिनिधिमंडल में विधायक विनोद कुमार सिंह के अलावा झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ की प्रदेश अध्यक्षा गीता मंडल, महासचिव अनिता देवी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष उषा देवी, दुमका जिला महासचिव भुण्डा वास्की, देवधर अध्यक्ष देवकी देवी, सुशांति किस्कू, कल्पना महारानी आदि शामिल थीं।