logo

पुण्यतिथि : झारखंड कांग्रेस ने देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को किया याद

rajendr_prasad.jpg

रांची:

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनाई गई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद अपने जीवन काल में दो बार अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।

वक्ताओं ने कहा कि राजेंद्र बाबू ने अपने अध्यक्षीय काल में कांग्रेस की अनेक उलझी हुई गुथियों को सुलझाया। समस्त भारत वर्ष में कांग्रेस के प्रति सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित किया। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद होने के पश्चात् ‘विधान निमार्ण सभा’ के अध्यक्ष नियुक्त किये गये और उसी विधान के अनुसार 26 जनवरी 1950 को भारत का एक स्वतंत्र प्रजातंत्र राष्ट्र घोषित किया गया।

 

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शाहजादा अनवर, संजय लाल पासवान, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, अमुल्य नीरज खलखो, केदार पासवान, नेली नाथन, दिनेश लाल सिन्हा, राजेश वर्मा, राजीव प्रकाश चौधरी, छोटू सिंह, सुरेन राम, बासिल खलखो, दामोदर, धीरज कुमार, वेद प्रकाश चौधरी, रमेश उरांव, अजय कुमार, रामानंद केशरी आदि शामिल थे।