logo

जांच अभियान : बिना पेपर के चल रहे 37 वाहनों से वसूला गया 384150 ₹ का जुर्माना

dto.jpg

रांची:

सड़क पर गाड़ियां दौड़ रही हैं, लेकिन जितनी इनकी रफतार होती है उस तेजी से लोग वाहन के जरूरी कागज-पत्र नहीं बनाते हैं। इसका खमियाजा भी समय-समय पर उन्हें भुगतना पड़ता है। आज रांची में बारिश के बीच सघन वाहन जांच अभियान चला। इस दौरान 37 वाहनों से 384150 रुपए जुर्माना वसूला गया।

 


जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ), रांची प्रवीण कुमार प्रकाश ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया । रामपुर नामकुम में जांच अभियान के दौरान सैकड़ों वाहनों की कागजातों की जांच की गई, जिसमें कई वाहनों के फिटनेस, पॉल्यूशन एवं इंश्योरेंस फेल पाए गए। 

 

जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी वाहन मालिकों से आग्रह है किया है कि वाहन के सभी वैध दस्तावेज लेकर ही वाहनों का परिचालन करें। उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह का जांच अभियान समय समय पर चलाया जाएगा।