logo

अजब-गज़ब : ऐसा गांव जहां घरों में लोगों के साथ रहते हैं कोबरा...आज तक किसी को नहीं काटा सांप ने 

Indiancobra_2.jpg

पुणेः
जब भी सांपों की बात होती है आधे से ज्यादा लोगों की हालत तो ऐसे ही खराब हो जाती है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ हमारे हिन्दू परंपरा में सापों को भगवान का दर्जा भी दिया गया है। बस इतना ही नहीं हिन्दू धर्म में तो सापों की पूजा करने की भी मानयता है। नागमंचमी के दिन आपको अक्सर लोग सांपों को दूध पीलाते भी नजर आ जाएंगे। लेकिन जब यही सांप घर में घुस जाए तो लोगों की अक्सर सिट्टी- पिट्टी गुल हो जाती है। लेकिन आपको जान के हैरानी होगी की भारत के महाराष्ट्र में एक गावं ऐसा भी है जहां सांपों के लिए घरों के दरवाजे हमेशा खुले रहते है।

घरों में बिना किसी डर के घूमते है सांप 

ये महाराष्ट्र के पुणे में 200 किमी दूर स्थित शोलापुर जिले में बासे शेतपाल गांव की बात है। यहां लोग सांपों को बिलकुल वैसे ही रखते है जैसे घर आए मेहमान के रखा जाता है।

और कोई ऐसे वैसे सांप को नहीं बल्की कोबरा सांप को। जी हां बिलकुल सही पढ़ा आपने यहां लोग कोबरा सांप का स्वागत अपने घर में बड़े ही आराम से करते है जैसे वो काई मामुली सा जानवर हो। गांव के घरों में कोबरा ऐसे खुले आम घुमता है जैसै वो किसी का घर नहीं बल्की जंगल है। यहां रहने वाले लोग भी उसे रोकते टोकते नहीं है।
आज तक सांपों ने गांव में किसी को नहीं काटा
टाइम्स ऑफ इंडिया की साल 2018 की एक रिपोर्ट के अनुसार इस गांव   में रहने वाले करीब 2600 लोग कोबरा की पूजा करते हैं। यहां सांप और इंसान बिलकुल आराम से एक दूसरे के साथ रहते है। यहां ना ही कोई इंसान सापों को नुकसान पहुंचाता है और ना ही कोई सांप उन्हें डराता है। दोनों एक दूसरे के साथ बिना किसी डर के रहते है। आपको ये जान कर हैरानी भले होगी लेकिन इस गांव में आज तक सांपों के द्वारा इंसानों को काटने का कोई मामला सामने नहीं आया है।
घरों में सांपों के रहने के लिए बनते है स्थान
यहां रहने वाले बच्चों को भी सांपों के साथ रहने की आदत हो जाती है। सांप अकसर स्कूल में भी घुस जाते है लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। यहां लोग अपने घर में सांपों के लिए अलग से एक स्थान भी बनवाते है जिसे वो देवस्थानम कहते है। वहां बने हर घर में ये खास स्थान बनाया जाता है। किसी को ये नहीं मालूम की ये प्रथा कब और कैसे शुरू हुई लेकिन अब सांप यहां के लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुके है। बेशक अगर कोई बाहर से आता है तो ये सब देख के डर जाता है। लेकिन यहां के लोगों का सुझाव है कि वो अपने साथ अंडा, दूध या अच्छी किस्मत जरुर लेकर आए।