सीवान:
बिहार (Bihar) के सीवान से एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आई है। यहां देर रात गैंस सिलेंडर फटने से एक ही घर के 7 लोग बुरी तरीके से झुलस गये हैं। इनमें 2 छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सीवान के सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में चल रहा है। जिनमें से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और साथ ही दमकल की टीम के भी सूचना दी।

गैस में लीकेज होने के कारण हुआ ब्लास्ट
मामला सीवान के गुठनी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार गैस में लीकेज होने से सिलेंडर में आग लग गई। जब सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ उस वक्त परिवार के सभी लोग सो रहे थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का महौल हो गया। स्थानीय लोगों ने मिलकर सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कवायद शुरू कर दिए। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घायलों का इलाज जारी
वहीं घटना में घायल हुए लोगों की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के बलहु गांव निवासी हरेराम यादव की 45 वर्षीय पत्नी साधना देवी, हरेराम यादव का 5 वर्षीय पुत्र हर्ष यादव, हरेराम यादव का 6 वर्षीय पुत्र आरसी यादव, विजय यादव का 16 वर्षीय शालू कुमारी, विजय यादव की 40 वर्षीय पत्नी राजन देवी, ध्रुपदेव यादव का 55 वर्षीय पुत्र हरेराम यादव इत्यादि शामिल है। सभी घायलों का इलाज जारी है।