logo

बिहार : खाना नहीं खाने पर मां ने 3 साल के बच्चे को दी खौफनाक सजा, गर्म छोलनी से दागा 

mo.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बिहार के समस्तीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने 3 साल के बेटे को सिर्फ इसलिए गर्म छोलनी से दाग दिया क्योंकि उसने खाना नहीं खाया। घटना समस्तीपुर के खानापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 

मिली जानकारी के अनुसार 3 साल के बच्चे ने जब मां द्वारा दिया गया खाना खाने से मना कर दिया, तो गुस्से में आकर मां ने गर्म छोलनी उसके हाथ में दाग दी। बच्चा दर्द से चीखने-चिल्लाने लगा। चीखें सुनकर पिता घर पहुंचे और फौरन बच्चे को अस्पताल लेकर गए। वहीं घटना के बाद आरोपी महिला अपनी 3 महीने की बेटी को लेकर घर से भाग गयी। बताया जा रहा है महिला दरभंगा की रहने वाली है और उसकी शादी 2017 में समस्तीपुर में हुई थी। दंपती के 2 बच्चे हैं। एक 3 साल का बेटा और 3 महीने की बेटी। 

घायल बच्चे का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर निर्मल चौधरी ने बताया कि बच्चे के दाहिने हाथ में गंभीर जलने का जख्म है। गर्म छोलनी के कारण चोट गहरी है, लेकिन इलाज जारी है। खानपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है और अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 


 

Tags - Bihar News Bihar Hindi News Bihar Latest News Bihar Crime News