logo

बिहार प्रदेश कार्यालय में भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया झंडोत्तोलन

bjp0006.jpg

पटना
बिहार भाजपा कार्यालय में भी धूमधाम से पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस को लेकर पार्टी कार्यालय भवन को फूलों और रंगीन बल्बों से सजाया गया है। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को स्मरण करते हुए उनके संस्मरणों को याद किया गया। पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने पार्टी का झंडा फहराया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनितिक दल जनसंघ काल से भारतीय जनता पार्टी तक की यात्रा के मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 


डॉ. जायसवाल ने कहा कि श्रध्येय अटल बिहारी वाजपेयी,  लाल कृष्ण आडवाणी,  मुरली मनोहर जोशी एवं श्रद्धेय कैलाश पति मिश्र ऐसे नेतृत्वकर्ता के मार्गदर्शन में पार्टी एक मजबूत संगठन के साथ भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के परिकल्पना के साथ पूरे विश्व में भारतीय विचारधारा को मजबूत करने का काम किया एवं भारत के विश्व गुरु बनने के सपने को साकार करने के संकल्प से सिद्धि की ओर ले जाने को निरंतर प्रयासरत है।
स्थापना दिवस के मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री मंगल पांडेय, राज्यसभा सांसद मनन मिश्रा, सांसद रविशंकर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन ने दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर स्थापना दिवस कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के मृत्युंजय झा, रत्नेश कुशवाहा, संजय गुप्ता और पूनम झा भी उपस्थित रहे। इस उपलक्ष्य पर मिठाइयां भी बांटी गईं। 
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामना और बधाई देते हुए कहा कि हमारे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गज नेताओं ने जनसंघ काल से लेकर भाजपा को देश और दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी बनाने का काम किया है। ऐसे सभी नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।

उन्होंने कहा कि ये हमारे पूर्वजों ने भारत को आगे बढ़ाने और बिहार को आगे बढ़ाने के लिए किया। राष्ट्रीय विरासत को दुनिया के पटल पर लाने का काम किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। विकसित भारत हमारा सपना है। आने वाले दिनों में दुनिया को रास्ता दिखाने वाले भारत को विकसित बनाने के लिए भाजपा अग्रसर रहेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भाजपा सशक्त भारत का आधार बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की चिंता शुरू से समाज के हाशिये पर रहे लोगों की रही। आज हम उन्हीं के सपने को पूरा करने में लगे हैं।

 

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi