logo

खगड़िया में BJP नेता पर फायरिंग! पत्नी ने दी जानकारी

FIRING1815.jpg

द फॉलोअप डेस्क
खगड़िया जिले से बीजेपी नेता पर फायरिंग का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां गंगौर थाना क्षेत्र के लाभ गांव में अज्ञात अपराधियों ने बीजेपी नेता दिलीप कुमार पर फायरिंग कर दी। फ़िलहाल उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर दिलीप कुमार की पत्नी ने कहा कि उनको कॉल आया और "वह (दिलीप कुमार) बोले हमको कोई गोली मार दिया है।"
बिशनपुर मोड़ के पास त्रिभुवन टोला पुलिया पर हुई इस घटना में दिलीप कुमार को सीने के पास 1 गोली जाकर लगी है। गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। वहीं उन्हें तुरंत खगड़िया अस्पताल पहुँचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। 
मामले को लेकर गंगौर थाना प्रभारी ने बताया कि अभी पीड़ित की तरफ से कुछ भी नहीं बताया गया है। पीड़ित इलाज कराने गया है। हमारी तरफ से जांच की जा रही है। कारर्वाई की जाएगी। 
 

Tags - Bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news khagaria news khagaria khabar crime news firing news