logo

नवादा में थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, नाबालिग की मौत से जुड़ा है मामला

suspend1.jpeg

द फॉलोअप डेस्क
नवादा में 26 नवंबर को पुलिस कस्टडी में नाबालिग की हुए मौत मामले में एसपी ने बड़ी कार्रर्वाई की है। नवादा एसपी अभिनव धीमान ने थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मियों को इस मामले के बाद सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि घटना के बाद परिजन पुलिस पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगा रहे थे, वहीं पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही थी।
बता दें कि काशीचक थाना में नाबालिग युवक की संदिग्ध मौत हो गई थी। जिसके बाद पूरे इलाके में बीते दिनों तनाव और आक्रोश की स्थिति बन गई थी। मामले की गंभीरता को लेते हुए एसपी ने एक्शन लिया और थानाध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर कर दिया है। सस्पेंड होने वालों में थानाध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता, सहायक थानाध्यक्ष लवेश्वर कुमार धान चौकीदार कपिलदेव, और होमगार्ड हरेराम कुमार शामिल हैं।
पूरा मामला 
यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जाता है। जिसमें नाबालिग छात्रा की मां ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि उसकी बेटी घर से एडमिट कार्ड लाने गयी थी, लेकिन 25 नवंबर तक अपने घर वापस नहीं लौटी। खोजबीन के क्रम में आसपास के लोगों ने बताया कि एक नाबालिग लड़के और उसके दो दोस्तों के साथ लड़की को देखा गया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 नवंबर को सभी अभियुक्तों को बरामद कर लिया और नाबालिग लड़के को रात करीब 8:30 बजे थाने ले आई।
वहीं नाबालिग लड़के को चौकीदार कपिलदेव पासवान की निगरानी में रखा गया था, लेकिन 27 नवंबर को लगभग सुबह 7:15 बजे खबर मिली कि लड़के की पुलिस कस्टडी में संदिग्ध मौत हो गई है। पुलिस नाबालिग को इलाज के लिए जब प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गई तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पकरीबरावां अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को घटना की जांच के लिए निर्देश दिए गए थे।
वहीं जैसे ही नाबालिग की मौत की खबर उनके परिजनों को मिली सभी आक्रोश में आ गए और अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की प्रताड़ना के कारण बच्चे की मौत हुई है।

Tags - Bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news bihar police news। nawada police news