logo

निकाह की खुशियां बदली मातम में, हर्ष फायरिंग में दूल्हे की गोली लगने से मौत

,,.jpg

द फॉलोअप डेस्क
खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गाँव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ निकाह समारोह में हुए हर्ष फायरिंग में दूल्हे की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार रात निकाह की रस्म पूरी होने के बाद जब पंडाल में बारातियों के बीच छोहारा वितरण किया जा रहा था, उसी दौरान किसी युवक ने उल्लास में गोली चला दी। और गोली सीधे दूल्हे मोहम्मद इरशाद की गर्दन पर जा लगी।
घटना के बाद तत्काल जख्मी दूल्हे को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। लेकिन पटना ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई। 
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक इरशाद मुंबई में सिलाई का काम करता था और इसी महीने अपने निकाह के लिए अपने गाँव कुतुबपुर आया था। लेकिन शादी की खुशियां इस घटना से एक पल में मातम में बदल गई। वहीं परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूल्हे के परिजनों ने आशंका जताई कि यह हर्ष फायरिंग नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत हत्या की गई हो सकती है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहां मौजूद लोगों से पूछताछ भी कर रही है। 
 

Tags - Bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news khagaria news khagaria khabar firing news