logo

बिहार में CRPF जवान ने घर में फंदे से झूलकर की आत्महत्या, 10 महीने पहले हुई थी शादी 

HANG.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बिहार के नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र के पचरुखिया कुआं टिल्लहा मोहल्ले में उस समय सनसनी फैल गयी जब एक सीआईपीएफ जवान ने संदिग्ध हालात में आत्महत्या कर ली। जवान का शव उसके ही घर में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही राजगीर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिया। 

मृतक की पहचान 30 वर्षीय अमरजीत कुमार के रूप में हुई है, जो अंबिका मुखिया का बेटा था। वह राजगीर सीआरपीएफ कैंप में तैनात था, लेकिन इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। परिजनों के मुताबिक वह 4 भाइयों में सबसे छोटा था और राजगीर में ही घर बनाकर रहता था। 

परिजनों ने बताया कि अमरजीत कुछ दिन पहले अपने ससुराल धनिया पहाड़ गांव गया था, जहां एक शादी समारोह में शामिल हुआ। शनिवार रात वह घर लौट आया, लेकिन रविवार सुबह 10 बजे तक कमरे से बाहर नहीं निकला। जब परिवार वालों ने आवाज दी और दरवाजा नहीं खुला तो खिड़ती से देखा, जहां वह फंदे से लटका मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर गए। मृतक के भाई आदित्य कुमार ने बताया कि सुबह काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो हमले खिड़की से देखा। वह फांसी पर लटका हुआ था। 4-5 महीने से यहीं रह रहा था। शादी को सिर्फ 10 महीने हुए थे और अभी कोई बच्चा नहीं है। हमे नहीं पता उसने ऐसा क्यों किया। 

राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है, लेकिन अभी तक आत्महत्या की असली वजह साफ नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 

Tags - Bihar News Bihar Hindi News CRPF Jawan Suicide