logo

मां ने एक माह की बेटी की तालाब में फेंककर ले ली जान,  फिर चोरी की शिकायत लेकर पहुंच गयी थाने

DEATH_CHILD.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां हरपुर थाना क्षेत्र स्थित सूंड़ी बेलवा गांव में एक मां ने अपनी एक माह की बच्ची को तालाब में फेंक दिया। इससे बच्ची की मौत हो गई। वहीं, आरोपी मां बच्ची को तालाब में फेंकने के बाद चोरी की शिकायत लेकर हरपुर थाने पहुंची थी। हालांकि, पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बच्ची का शव तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद उसकी मां सीमा देवी से पूछताछ की, जिसमें यह खुलासा हुआ। महिला ने इसके पीछे का कारण खराब आर्थिक स्थिति और बच्ची के लगातार बीमार रहना बताया। फिलहाल, पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। 


घटना के संबंध में थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि मां ने ही बच्ची को पोखर में फेंका था। पुलिस पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि बच्ची अक्सर बीमार रहती थी, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
वहीं, ग्रामीणों के मुताबिक सीमा के पति रोना पटेल की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है। वह नेपाल में रहकर मजदूरी करता है। ऐसे में बच्ची के लगातार बीमार रहने से तंग आकर सीमा ने यह कदम उठाया।


 

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi