logo

10वीं बार CM बनेंगे नीतीश, NDA ने चुना विधायक दल का नेता; कुछ देर में राजभवन पहुंचकर सौपेंगे इस्तीफा

NITISH2222.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार की बनने वाली नयी सरकार की तैयारियों के बीच आज NDA की बैठक में नीतीश कुमार को NDA के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। NDA के विधायकों ने एक बार नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है। NDA की इस बैठक में सभी नव निर्वाचित विधायक पहुंचे हुए थे। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि नीतीश कुमार ही NDA के विधायक दल के नेता होंगे। 
नीतीश कुमार अब राजभवन जायेंगे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपकर नयी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद नीतीश कुमार कल पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। जिसकी तैयारियां भी गांधी मैदान लगभग पूरी कर ली गई है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics news bihar vidhansabha news BJP news JDU news NDA news nitish kumar news