द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज पांचवा और आखिरी दिन है। इसी बीच खबर आ रह है कि तेजस्वी यादव अपने परिवार के संग छुट्टियां मनाने यूरोप निकला गए हैं। बता दें कि पहले दिन तेजस्वी यादव विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव पर शामिल हुए थे, लेकिन इसके बाद वे अन्य सत्र में मौजूद नहीं रहे। जिसके बाद एनडीए के नेता लगातार उनकी गैरहाजिरी पर सवाल उठाने लगे हैं। 
आपको बता दें कि महागठबंधन ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष चुना है, उसके बावजूद वे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पहले दिन शामिल होने के बाद गायब रहे हैं। उनके साथ पत्नी और बच्चे (पुत्री कात्यायनी और पुत्र इराज) हैं, जो क्रिसमस मनाने के और नया साल मनाने विदेश गए हैं। इस पर सत्र के आखिरी दिन यानि 5 दिसंबर को जेडीयू एमएससी और प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।.jpeg)
नीरज कुमार ने कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गायब हैं। जानकारी मिल रही है कि वह परिवार के साथ यूरोप गए हैं, जबकि उनके पिता बीमार हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी चर्चा है कि हिस्ट्रीशीटर रमीज भी उनके साथ गया है। मेरा सवाल है कि जब रमीज गया है तो क्या अदालत से आपने अनुमति ली है? जेडीयू नेता ने बड़ी मांग करते हुए कहा कि अगर लिया है तो उसकी कॉपी सोशल मीडिया पर शेयर करिए।