द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की भारी जीत के बाद आज नई सरकार का गठन हो गया। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कुल 26 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। जिसके बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों को बधाई दी है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर बधाई देते हुए लिखा कि "आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मंत्रिपरिषद् के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।"
उन्होंने आगे लिखा "आशा है नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतर अपने वादों एवं घोषणाओं को पूरा करेगी तथा बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन लाएगी।"
आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मंत्रिपरिषद् के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 20, 2025
आशा है नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतर अपने वादों एवं घोषणाओं को…
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने 202 सीटें लाकर प्रचंड जीत दर्ज की थी। वहीं महागठबंधन को 35 सीटें मिली थी, जिससे उन्हें बुरी हार का सामना करना पड़ा था।