logo

लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में आज कोर्ट सुना सकता है बड़ा फैसला, लालू परिवार की बढ़ सकती है मुश्किलें

lalu12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ आज दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट आरोपियों के खिलाफ अपना फैसला सुना सकता है। स्पेशल जज विशाल गोगने की पीठ इस पर फैसला सुनाएगी। 
यह तीसरी बार है जब कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुनाने जा रहा है। इससे पहले, कोर्ट ने 4 दिसंबर और 10 नवंबर को किन्हीं कारणों से फैसला टाल दिया था। सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में कोर्ट ने 25 अगस्त को फैसला सुरक्षित रख लिया था।
बता दें कि सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर को निरस्त करने और ट्रायल कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर रोक की मांग के लिए लालू यादव ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर किया है। वहीं राबड़ी देवी ने इस मामले को प्रिंसिपल एंड डिस्ट्रिक्ट जज के समक्ष याचिका दायर कर जज विशाल गोगने की कोर्ट से दूसरी कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग की है। हालांकि यह याचिका लंबित रखी गई है। 
पूरा मामला तब का है जब 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री थे, उन पर आरोप था कि रेलवे में नौकरियां देने के बदले में अभर्थियों से जमीनें ली गईं। और फिर ये संपत्तियाँ लालू परिवार या उनके करीबी लोगों के नाम पर ट्रांसफर कराई गईं। इस मामले पर सीबीआई का दावा है कि यह भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग से जुड़ा मामला है।
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update land for job scam lalu yadav news