द फॉलोअप डेस्क
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लिए आज, 4 दिसंबर, का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित विशेष CBI अदालत आज 'लैंड फॉर जॉब' घोटाला मामले में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव समेत 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने पर अपना बड़ा फैसला सुना सकती है। 
CBI का आरोप था कि लालू यादव जब 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री थे, तब रेलवे में नौकरियों को देने के बदले में अभर्थियों से जमीनें ली गईं। और फिर ये संपत्तियाँ लालू परिवार या उनके करीबी लोगों के नाम पर ट्रांसफर कराई गईं। अदालत ने अपने शुरुआती जांच में माना है कि जो प्रारंभिक सबूत पेश किए गए हैं, उनसे संकेत मिलता है कि नौकरी देने और जमीन की खरीद-फरोख्त के बीच सीधा लेनदेन हुआ था।
इस बीच, मामले की सुनवाई में एक नाटकीय मोड़ तब देखने को मिला जब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने केस की सुनवाई कर रहे जज पर पक्षपात का आरोप लगाया और जज बदलने की मांग कर दी। हालांकि CBI ने कोर्ट में यह साफ कर दिया है कि उसके पास पर्याप्त दस्तावेजी सबूत हैं जो इन आरोपों की पुष्टि करते हैं।.jpeg)
जिसके बाद आज कोर्ट का फैसला तय करेगा कि इन सभी पर मुकदमा चलेगा या नहीं। आपको बता दें कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दस्तावेज़ों की समीक्षा के लिए फैसला टाल दिया था, लेकिन अब यह मामला निर्णायक मोड़ पर पहुँच चुका है।