logo

बिहार में किडनैपिंग के बाद 11वीं की छात्रा की हत्या, पहचान छुपाने को एसिड से जलाया चेहरा

dead_body28.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मधुबनी जिले में एक छात्रा का आपहरण कर हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद बदमाशों ने पहचान छुपाने के लिए लड़की का चेहरा एसिड से जला दिया। छात्रा की पहचान जिन्नत परवीन के रूप में हुई है। लड़की का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने फोन पर पुलिस को इसकी जानकारी दी। शव मिलने की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक जांच कराने का आदेश दिया गया है। 


 2 अप्रैल से गायब थी छात्रा
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल से छात्रा गायब थी। इसके बाद से उन्हें अपहरण का अंदेशा हुआ। मामले में सकरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। परिजनों ने कपड़ा और अन्य पहनावे से शव की पहचान की है। लोहिया कर्पूरी इंस्टीट्यूट परिसर लौकहा विधायक भारत भूषण मंडल की देखरेख में है। शनिवार को संस्थान के परिसर स्थित एक कमरे से दुर्गंध आने के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची ने कमरे से शव बरामद किया।


 सड़ गले स्थिति में था शव
राजनगर के रामपट्टी स्थित लोहिया-कर्पूरी संस्थान में शनिवार की दोपहर युवती का शव मिलते ही सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थानेदार सचिन कुमार ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। बाद में एसडीपीओ मनोज राम भी पहुंचे। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि लोहिया कर्पूरी इंस्टीट्यूट परिसर स्थित एक खपरैल घर से शव बरामद हुआ है। शव सड़े गले स्थिति में है। दूसरी ओर, घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। स्थानीय लोगों के जानकारी अनुसार पंचदेव मंडल के निधन के बाद से लोहिया-कर्पूरी संस्थान परिसर लौकहा विधानसभा क्षेत्र के विधायक भारत भूषण मंडल के अधीन में है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - BiharBihar newsmurder