पटना:
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) हुई। इस बैठक में 20 लाख युवाओं को रोजगार (Employment to 20 lakh youth) देने के फैसले पर मुहर लगाई गई है। इसके आलावा कुल 16 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। इसके अंतर्गत कई विभागों में पदों का सृजन किया जाएगा। वहीं राज्य में 6300 अमीन के पदों को भी जल्द भरा (6300 Amin posts will be filled soon) जाएगा।

जलाशय मात्स्यिकी नीति 2020 को स्वीकृति
मुख्यमंत्री के बैठक की आयोजन मुख्य सचिवालय में किया गया था। बैठक में नीतीश कुमार ने राज्य जलाशय मात्स्यिकी नीति 2020 को स्वीकृति दे दी है। बता दें कि लंबे समय से बिहार में राज्य जलाशय मात्स्यिकी नीति 2020 की मांग उठ रही थी। पार्टी बैठक में सबसे महत्वपूर्ण वर्ष 2022-232 के लिए आकस्मिक निधि से 43.93 करोड़ की अग्रिम राशि को स्वीकृति मिली है।
नर्सिंग और फार्मेसी के छात्रों को बड़ा तोहफा
नीतीश कैबिनेट ने नर्सिंग और फार्मेसी के छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। मेडिकल छात्रों की तर्ज पर नर्सिंग और फार्मेसी के छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप करने का मौका दिया जाएगा। इन छात्रों को 1500 छात्रवृत्ति के तौर पर दी जाएगी। साथ ही अरवल मंडल कारा में 102 पद और पालीगंज उपकारा के विभिन्न कोटि के 98 पदों के सृजन किया गया है। वहीं वैशाली में बुद्ध संयक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप की स्थापना और इसके संचालन के लिए अलग-अलग ग्रेड में 27 पदों का सृजन किया गया है।

नगरपालिका और मतगणना प्रक्रिया की होगी लाइव ब्रॉडकास्टिंग
बिहार कैबिनेट की बैठक में नगर पालिका और मतगणना प्रक्रिया का लाइव ब्रॉडकास्टिंग कराने का भी फैसला लिया गया है। इस बैठक में आईटीआई लिमिटेड को एजेंसी के रूप में चयनित किया गया है। विशेष संरक्षण एवं बंदोबस्त कार्यक्रम से निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए 363.26 करोड रुपए दिए गए हैं। वहीं 7595 पदों को संविधा के आधार पर जल्द से जल्द भरने का भी काम किया जाएगा।