logo

बेगूसराय : 2 साइको अपराधी 40 मिनट तक करते रहे फायरिंग, 1 की मौत, 10 घायल

begusarai.jpg

बेगूसराय:
बेगूसराय (Begusarai) में मंगलवार देर शाम 2 साइको अपराधियों (2 Psycho Criminals) ने शहर में धूम-धूम कर 11 लोगों को गोली मार दी ।जिसमें से 10 लोगों घायल हो गए वहीं एक की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम बाइक पर सवार होकर आए 2 अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू की और 10 लोगों को गोली मार दी। इस घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है।

40 मिनट तक अलग-अलग स्थानों पर की फायरिंग
स्थानीय लोगों का कहना है कि 40 मिनट तक अपराधी अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग करते रहें, लेकिन पुलिस की टीम ने कोई एक्शन नहीं लिया। बताया जाता है कि अपराधियों ने करीब चार थाना क्षेत्रों में करीब 40 मिनट से अधिक समय तक के लिए तांडव मचाया और फिर पटना की तरफ भाग निकल गए। फिलहाल सभी घायल 10 लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

इन जगहों पर हुई फाईरिंग
मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना बछवारा थाना क्षेत्र के गोधना की है, जहां पर अपराधियों ने तीन राहगीरों को गोली मार दी जिनमें से एक घायल किसी निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरी घटना तेघरा थाना क्षेत्र के आधार पुर के समीप की है जहां एनएच 28 पर अपराधियों ने दीपक कुमार एवं विकास कुमार को अलग-अलग जगहों पर गोली मार दी जिन का प्राथमिक उपचार तेघड़ा पीएचसी में कराने के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। 

पुलिस सीसीटीवी खंगाले में लगी
इस घटना के पुलिस मुख्लायल में हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीम सीसीटीवी फूटेज के मदद से अपराधियों की खोज में जुटी है। पुलिस की तरफ से जारी सीसीटीवी फुटेज में दोनों एक बाइक पर सवार दिख रहे हैं। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बाइक चला रहे साइको शूटर्स ने हेलमेट पहन रखा है जबकि उसके पीछे बैठे अपराधी ने तौलिया से अपना चेहरा ढक रखा है। बाइक सवार लगातार आगे बढ़ते दिख रहे हैं। इस घटना के विरोध में देर रात लोगों ने बरौनी-बीहट सड़क को जाम कर दिया।