logo

नीतीश के नये कैबिनेट में 26 नेताओं को मिली जगह, देखें पूरी लिस्ट

नीतीश____.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद व सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के बाद राज्यपाल ने नीतीश कैबिनेट के लिए 26 नेताओं को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें जदयू से जयादातर पुराने नेताओं को ही जगह मिली है। वहीं इस कैबिनेट में चार नये नाम जोड़े गए हैं, जिसमें श्रेयसी सिंह और दीपक प्रकाश को शामिल किया गया है। 
इस नये कैबिनेट की लिस्ट में कई बड़े नेताओं के परिवार के लोगों को भी जगह मिली है, जिसमें रालोमा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया है। हालांकि दीपक इस समय न तो विधायक हैं और न ही विधान परिषद के सदस्य, इसलिए संविधान के अनुसार उन्हें छह महीने के भीतर किसी एक सदन का सदस्य बनना होगा। वहीं हम सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन को भी जगह मिली है। पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह को भी मंत्री बनाया है, हालांकि श्रेयसी एक अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं। 
नीतीश के नये कैबिनेट मंत्रियों की सूची
सम्राट चौधरी- BJP
विजय कुमार सिन्हा- BJP
नितिन नबीन- BJP
रामकृपाल यादव- BJP
मंगल पांडेय- BJP
दिलीप जायसवाल- BJP
संजय सिंह टाइगर- BJP
अरुण शंकर प्रसाद- BJP
सुरेंद्र मेहता- BJP
नारायण प्रसाद- BJP
रमा निषाद­- BJP
लखेंद्र कुमार- BJP
श्रेयसी सिंह- BJP
प्रमोद कुमार- BJP
विजय कुमार चौधरी- JDU
विजेंद्र यादव- JDU
श्रवण कुमार- JDU
अशोक चौधरी- JDU
लेसी सिंह- JDU
मदन सहनी- JDU
सुनील कुमार- JDU
मोहम्मद जमा खान- JDU
संतोष कुमार सुमन- HAM
संजय कुमार- LJP (R) 
संजय कुमार सिंह- LJP (R)
दीपक प्रकाश- RLM 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics news bihar vidhansabha news BJP news JDU news NDA news nitish kumar news