द फॉलोअप डेस्क
बिहार के रोहतास जिले में एक बड़ी दुखद घटना हो गई। दरअसल जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के कांव नदी में नहाने गये 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतक पास के ही अकोढीगोला थाना क्षेत्र के चितविसाव गांव के निवासी थे और कांव नदी में नहाने के लिए गए थे। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। 
मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान रामाश्रय सिंह यादव के दो पुत्र, 12 वर्षीय विकास कुमार और 10 वर्षीय शशि कुमार के रूप में हुई है जबकि तीसरा विनोद सिंह का 13 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार बताया जा रहा है। 5 बच्चों का समूह जब नदी में नहाने गये उसी दौरान तीन बच्चे अचानक से डूबने लगे। बाकी 2 एनी बच्चोने ने किसी तरह अपनी जान बचायी और शोर मचाना शुरू कर दिया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। 
घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। जहां विकास और शशि के परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया जिसके बाद पुलिस ने केवल कुंदन कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद पुरे गांव में मातम पसरा हुआ है वहीं घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है।