द फॉलोअप डेस्क
बिहार के गया जी में नवनिर्माणाधीन आहार में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। जिसकी सुचना मिलने के बाद लोगों में कोहराम मच गया। मामला गया जी के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के काजीचक गांव का है, जहां एक निर्माणाधीन आहर में तीन बच्चे नहाने के दौरान डूब गये। 
मृतकों की पहचान काजीचक गांव निवासी मोहम्मद इम्तियाज के 15 वर्षीय पुत्र दिलशाद, 14 वर्षीय पुत्र इरशाद और उनके चचेरे भाई मोहम्मद फरियाद के रूप में की गई है। यह घटना सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। घटना की सुचना मिलते ही नगर के CO और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तीनो युवकों की खोजबीन शुरू कर दी। 
बहुत मशक्कत के बाद 2 युवकों का शव बरामद कर लिया गया वहीं तीसरे शव की खोजबीन में SDRF की टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि काजीचक के चार युवक आहर में नहाने गए थे, जिसमें से एक युवक वापस लौट गया था। वहीं मौके पर पहुंचे CO ने आपदा प्रबंधन के तहत मृतक के परिवारों को मुआवजे की राशि प्रदान करने का आश्वासन दिया है।