logo

बाढ़ : कोर्ट में पेशी के दौरान दीवार फांदकर फरार हुए 3 कैदी, पुलिस को नहीं लगी भनक! 

farrar.png

बाढ़:
बिहार (Bihar) के बाढ़ जिले में कोर्ट में पेशी (Court Appearance) के लिए लाए गए 3 कैदी फरार हो गए हैं। हाजत की दीवार काटकर तीनों कैदी फरार हो गए। हैरानी की बात है कि पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस (Bihar Police) को इस बात की जानकारी तब हुई तब कैदी का नाम कोर्ट में पेशी के लिए पुकारा जाने लगा। मिली जानकारी के अनुसार अलग-अलग मामलों में पेशी के लिए कुल 39 कैदियों को गुरुवार के दिन बाढ़ कोर्ट हाजत में रखा गया था और इसी में से 3 कैदी हाजत से निकल भागे।

पुलिसकर्मियों को भनक तक नहीं
मामला बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ कोर्ट हाजत का है। कुल 39 अपराधियों की कोर्ट में पेशी थी। जिनमें से 3 कैदी फरार हो गए। घटना लगभग दोपहर 3:30 बजे की है। हाजत के पीछे की दीवार काटकर लगभग 5 फुट ऊंची दीवार फांदकर तीनों आरोपी फरार हुए हैं। हालांकि अन्य बंदियों ने या मौजूद पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी, यह बात संदेह उत्पन करता हैं।

कैदी बैंक लुट और हत्या के आरोपी
फरार हुए कैदी बैंक लूट और हत्या के आरोपी थे। 7 मार्च 2017 को PNB बैंक के गार्ड की हत्या कर 70 लाख रुपए दिनदहाड़े लूटकर ये तीनों फरार हुए थे। तात्कालीन SP मनु महाराज ने तीनों को लगभग 45 लाख रुपए और पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। 2017 से तीनों आरोपी बाढ़ जेल में बंद थे।

पुलिस जांच में लगी
एएसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों कैदियों के भागने की वारदात के बाद सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। मामले की पूरी जानकारी लेकर टाल क्षेत्रों की पुलिस को अलर्ट किया गया है। इस घटना के बाद कोर्ट में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में लगी है।