logo

Bihar : 18 साल के पति को ढूंढते हुए दिल्ली से बिहार पहुंची है 32 साल की पत्नी, लगा रही न्याय की गुहार

savit.jpg

लखीसरायः
लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना में एक महिला न्याय की गुहार लगाते हुए पहुंची है। महिला का कहना है कि उसके पति को बहकाकर उसके ससुराल वालों ने अपने पास रख लिया है और अब वापस उसके पास नहीं भेज रहे हैं। महिला दिल्ली से लखीसराय पहुंची है। जिसका माम सावित्री महतो है। महिला के पति का नाम अभिषेक पांडेय है जिसकी उम्र आधार कार्ड के हिसाब से 18 साल है। वहीं महिला की उम्र 32 साल है। महिला का आरोप है कि अभिषेक ने पहले उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया, फिर शादी की दो बार गर्भपात करवाया और अब उसके स्वाभाव में बदलाव आ गया है, वह उसे छोड़कर भाग आया है। सावित्री महतो गुरुवार की देर शाम से ही अपने पति और ससुराल की खोज में पीरी बाजार में भटक रही है। वह दिल्ली स्थित ग्रेटर कैलाश जमरतपुर से यहां पहुंची है। 


सावित्री ग्रेटर कैलाश में वह रसोईया का काम करती है। जबिक अभिषेक पांडेय वहीं एक बस के कंडक्टर के साथ ही सुरक्षा गार्ड था। आसपास रहने के कारण दोनों में नेशनल पार्क में हमेशा मुलाकात होती थी। इसी क्रम में दोनों को प्यार हो गया। तीन महीने में ही प्यार इतना परवाम चढ़ गया कि मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। अभिषेक ने इस शादी को को अपने स्वजनों से छुपाए रखा। इधर शादी की भनक लगने के बाद अभिषेक के परिवार उसे घर बुलाने की कोशिश करने लगे लेकिन सावित्री उसे अकेले बिहार भेजने को राजी नहीं थी।


न्याय मांग रही युवती 
सावित्रि का कहना है कि जुलाई महीने में अभिषेक की मां ने सावित्री से कहा कि नागपंचमी में मेला लगता है। मेले में अच्छी कमाई हो जाती है इसलिए दस दिनों के लिए बिहार आ जाओ।  फिर वापस दिल्ली चला जाएगा। सावित्री ने अभिषेक को गांव भेज दिया लेकिन वह वापस दिल्ली नहीं गया। पत्नी का कहना हैकि गांव आने के बाद अभिषेक उससे दूरी भी बनाने लगा। उसके व्यवहार में भी परिवर्तन होने लगा। आखिर में गुगल मैप के सहारे सावित्री पीरी बाजार पहुंची और स्थानीय थाने से मदद की गुहार लगाई। बिहार पहुंची सावित्री प्रजापति का कहना है कि अभिषेक कहीं और शादी करना चाह रहा है लेकिन उसे अपना हक चाहिए। पीरी बाजार थाना के एएसआइ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि युवती की शिकायत के बाद युवक के घर पर पुलिस गई लेकिन वहां कोई नहीं मिले। घर में ताला लगा हुआ है। मामले की जानकारी वरीय अधिकारी को देकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।