logo

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 49 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ग्राम कचहरी सचिव का बढ़ा मानदेय

नीतीश_कुमार1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 49 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश सरकार ने राज्य में विकास को बढ़ावा देने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। इसमें ग्राम कचहरी सचिवों के मानदेय में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। अब उनका मासिक मानदेय 6,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये कर दिया गया है।
वहीं गृह रक्षकों का कर्तव्य एवं व प्रशिक्षण भत्ता में भी बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि पूर्व में गृह रक्षों को 774 रुपए प्रति कार्य दिवस के हिसाब से भत्ता दिया जाता था, उसे बढाकर अब 1121 प्रतिदिन कर दिया गया है। 
आज के हुए इस कैबिनेट बैठक में शिक्षा, कृषि, कला और संस्कृति जैसे कई विभागों में मुहर लगाई गई है। और पदों पर भर्ती जैसे प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है। सरकार के कहना है कि इसके जरिये बेरोजगारी को कम किया जा सकेगा और शिक्षा और सांस्कृतिक ढांचे को मजबूत किया जा सकेगा।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar nitish cabinet cm nitish kumar bihar government bihar government news