द फॉलोअप डेस्क
रोहतास जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन में एक बालू कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। यह रंगदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताकर मांगा गया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित को मलेशिया के नंबर से 28 नवंबर को कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को आरजू बिश्नोई का छोटा भाई बताया और 5 करोड़ की रंगदारी मांगकर जान से मारने की धमकी दी।.jpeg)
पीड़ित से धमकी देने वाले ने कहा “लॉरेंस बिश्नोई का नाम तो सुना होगा। तुम बालू का काम कर रहे हो, अब हमारी बारी है तुमसे पैसा कमाने की। चाहे बॉडीगार्ड रखो या बुलेटप्रूफ गाड़ी, मेरा शूटर एकदम सही निशाने पर मारेगा। अगर मरना नहीं चाहते, तो पांच दिन में 5 करोड़ रुपये दे दो, नहीं तो प्रभु जी से मिलवा देंगे।”
कॉल पर धमकी देने के बाद मोबाइल पर दोबारा मैसेज भेजा गया और रंगदारी मांगी गई। मामले को लेकर नगर थाना में शिकायत दर्ज दर्ज कर लिया गया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि टीम कॉल की लोकेशन, नंबर तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच करने में जुटी हुई है।