logo

BIHAR : 67वीं BPSC की PT परीक्षा एक ही दिन एक ही पाली में, CM नीतीश ने बैठक में लिया फैसला

BPSC-LOGO4.jpg

पटना:
बिहार में BPSC परीक्षा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मुख्य सचिव आमिर सुबहानी (Amir Subhani) और अन्य पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। जिसमें इस मसले पर बैठक में कहा गया है कि BPSC 67वीं की प्रारंभिक परीक्षा (PT Examination) अब एक ही दिन एक ही पाली में ली जाएगी।। उन्होंने इसे लेकर सभी जिलाधिकारियों को एवं क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ विमर्श किया। इसके बाद बेहतर परीक्षा केंद्र पर एक ही दिन में परीक्षा करने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि इस बैठक में बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद (Atul Prasad) मौजूद थे। 


विरोध में अभ्यर्थी सड़क पर उतरे
बता दें कि BPSC की 67वीं परीक्षा में बदलाव किए जाने के विरोध में अभ्यर्थी बुधवार को सड़क पर उतर गए। अभ्यर्थी लगातार परसेंटेज सिस्टम और एक पाली में परीक्षा आयोजित कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। BPSC ने पैटर्न में बदलाव कर 2 पाली में परीक्षा को आयोजित करने की घोषणा की थी। प्रदर्शनकारी छात्र जब BPSC कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद भी वे नहीं माने तो पुलिस ने काबू में करने के लिए बल प्रयोग किया।

परसेंटाइल के आधार पर अंक देने का निर्णय
BPSC की 67वीं पीटी परीक्षा का आयोजन 20 और 22 सितंबर, 2022 को किया जाना है। 67वीं पीटी की यह परीक्षा दो दिन की होगी जिसमें प्रारंभिक परीक्षा में परसेंटाइल के आधार पर अंक देने का निर्णय लिया गया है।परसेंटाइल स्कोर परसेंटेज स्कोर के समान नहीं होता है। परसेंटाइल स्कोर अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर आधारित होगा।