logo

हॉस्टल में रह रहे 7 वर्षीय बच्चे की गला रेतकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

DEATH_CHILD.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के वैशाली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां वैशाली थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक पर स्थित कोचिंग हॉस्टल में एक 7 वर्षीय छात्र की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हॉस्टल में जमकर तोड़फोड़ की और वहां खड़ी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव शुरू कर दिया। 
मृतक की पहचान बेलसर ओपी क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी रामशंकर ठाकुर के पुत्र अर्जुन ठाकुर के रूप में की गई है।बताया जा रहा है कि अर्जुन हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। और उसी हॉस्टल के कमरे से उसका शव खून से लथपथ मिला है। वहीं मामले को लेकर अर्जुन के चाचा ने बताया कि बच्चे के शरीर पर कई जगह झ्ख्म के निशान बने हुए हैं और गला भी रेत दिया गया है। 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। वहीं सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल आक्रोशित ग्रामीणों को संभालते हुए हालात को नियंत्रण में लिया। एसडीपीओ ने जानकारी दी कि हॉस्टल संचालक समेत चार लोगों को इस घटना में हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं मामले से जुड़े सबूत खंगाले जा रहे हैं, सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। और एफएसएल की टीम बुलाकर हर तरह से गहन जांच की जा रही है ताकि दोषियों का पता लगाया जा सके। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update vaishali news vaishali khabar crime news vaishali crime news