द फॉलोअप डेस्क
बिहार सरकार द्वारा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया गया है। खेल छात्रवृत्ति योजना के तहत 514 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। बताते चलें कि उत्कर्ष, सक्षम और प्रेरणा नामक 3 योजनाओं के तहत इन सभी खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में सर्टिफिकेट के साथ-साथ आर्थिक सहायता राशि भी देंगे। जानकारी के मुताबिक उत्कर्ष योजना के तहत 18 खिलाड़ियों को 20 लाख, सक्षम योजना के तहत 129 खिलाड़ियों को 5 लाख और प्रेरणा योजना के तहत 367 खिलाड़ियों को 3 लाख तक की वार्षिक स्कॉलरशिप देने की घोषणा की गई है।

जिससे राज्य में खेल- संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा साथ ही खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए यात्रा व अन्य खर्च में भी मदद मिलेगी, जिससे उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता मजबूत होगी।
.jpeg)
वहीं, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण ने बताया कि एक साल पहले ही इस योजना की शुरूआत हुई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आते दिख रहा है। बहरहाल सरकार के इस कदम से राज्य में उभरती प्रतिभाओं को आर्थिक चिंता भी दूर होगी।