द फॉलोअप डेस्क
पटना से दिल्ली जा रही एक इंडिगो की फ्लाइट को मंगलवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद इमरजेंसी लैंडिंग करा दी गई। यह लैंडिंग उस वक्त कराई गई जब विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद बर्ड हिट की चपेट में आ गया। बर्ड हिट की चपेट में आने से विमान कांपने लगा जिसके बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। घटना के वक्त विमान में कुल 169 यात्री सवार थे। जिन्हें अब सुरक्षित उतार लिया गया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट के उड़ाने भरते ही एक पक्षी से टकरा गई। जिसके बाद पायलट की सतर्कता से तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। और विमान को वापस पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया गया। और प्रशासन की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 
सूत्रों के अनुसार विमान की तकनीकी जांच और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। विमान को सुरक्षित करार देने के बाद उसे दिल्ली के लिए रवाना कर दिया जाएगा। फिलहाल के लिए यात्रियों को पटना एयरपोर्ट पर ही रोका गया है।