द फॉलोअप डेस्क
बिहार से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर आ रही है, जहां अयोध्या से लौटकर सिमरिया धाम जा रही तीर्थ यात्रियों से भरी बस 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार बस में कुल 45 तीर्थ यात्री सवार थे, और सभी मधुबनी जिले से निकलकर अयोध्या दर्शन के बाद वे सिमरिया धाम की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक ड्राइवर की झपकी ने पूरी यात्रा को खतरे की डाल दिया और बस सड़क छोड़कर सीधे खायी में जा गिरी। 
हादसे के बाद तुरंत स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। कई यात्री बस के अंदर फंसे थे, वहीं कई लोग बस के बाहर गिरे पड़े थे। तुरंत स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से मोकामा ट्रॉमा सेंटर भेजा। उसके बाद मोकामा पुलिस मामले की जांच में जुट गई।