पटना:
पटना (Patna) के गांधी सेतु (Gandhi Setu) पर यात्रियों की भरी एक बस में आग लग गई। बस उत्तर बिहार (North Bihar) से दक्षिण बिहार (South Bihar) की ओर जा रही थी। बस में करीब 40 लोग मौजूद थे। बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। य़ात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से छलांग मांग कर अपनी जान बचाई। बस सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

हाजीपुर से पटना आ रही थी बस
घटना रविवार की है। बस यात्रियों को लेकर हाजीपुर से पटना आ रही थी। इसी दौरान गायघाट ओवर ब्रिज के पास बस में अचानक आग लग गई। हादसा बस में लगी बैटरी में शार्ट-सर्किट की वजह से हुआ। चंद मिनटों में बस धू-धूकर जलने लगी। बताया जा रहा है कि बस में धुआं उठते ही चालक ने बस को रोक दिया जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया। इसी वजह से कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बस में आग बैटरी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी
पुलिस ने बताया कि हमें जानकारी मिली कि गायघाट ओवर ब्रिज के बीचों-बीच एक बस में आग लगी है। बस हाजीपुर से पटना की तरफ आ रही थी। बस में आग बैटरी में शॉर्ट सर्किट से लगी थी। हालांकि चालक ने सूजबूझ दिखाते हुए बस को ओवर ब्रिज के किनारे रोककर बाहर निकाल दिया था।