logo

सिरफिरे युवक ने लड़के पर कैंची से किया वार, 22 से 25 बार किया हमला; हालत गंभीर

scissors.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना सीटी में बीती रात अपराधियों ने एक 23 साल के लड़के पर कैंची से हमला कर दिया। हमले में लड़का बुरी तरीके से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम सागर कुमार है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मौरी गली में अपराधियों ने सागर कुमार को कैंची से गोद डाला। युवक को अपराधियों ने लगभग पूरे शरीर में 22 से 25 बार कैंची से वार किया। इस घटना में सागर कुमार के शरीर में दर्जनो जगहों पर जख्म के निशान हैं।


क्या बोले DSP
घटना की सूचना मिलते ही पटना सिटी के खाजेकला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सागर कुमार को इलाज के लिए पटना के PMCH में भर्ती कराया है। पटना सिटी के DSP डॉक्टर गौतम कुमार ने बताया कि सागर कुमार नाम के युवक को सिरफिरे युवक के द्वारा कैंची मारे जाने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि कैंची शरीर के कई भागों में लगी है। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया है। 


घटना का कारण नहीं पता चल पाया
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल घटना के कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है। 

Tags - Patna news Updatecrimecrime news