द फॉलोअप डेस्क
बिहार में बुधवार को राजद ने ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से मुलाकात की। बता दें कि राजद ने ओवैसी की पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने पटना में तेजस्वी यादव के आवास पर उनसे मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात से राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनावी मुकाबले के पहले ही एनडीए को बड़ा झटका लगा है। पांचों सीट जीतने का दावा करने वाले एनडीए को बड़ा झटका लगा है। मीडिया द्वारा राजद को राज्यसभा चुनाव में समर्थन देने के सवाल पर अख्तरुल इमान ने कहा कि सब सकारात्मक रहा है। अब पार्टी प्रमुख ओवैसी से मिलकर अंतिम घोषणा की जाएगी। इस मुलाकात के बाद यह तय माना जा रहा है कि एआईएमआईएम के पांच और बसपा के एक विधायक का समर्थन मिलने पर विपक्ष का आंकड़ा 41 तक पहुंच सकता है। इस तरह एनडीए को चुनाव में बड़ा झटका लगना तय माना जा रहा है। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि यदि एआईएमआईएम का समर्थन राजद उम्मीदवार एडी सिंह को मिल जाता है, तो राज्यसभा की पांचवीं सीट का मुकाबला काफी रोचक हो सकता है। इतना ही नहीं एडी सिंह की जीत भी आसान हो जाएगी।

दरअसल, सत्तारूढ़ एनडीए ने सभी पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि विपक्ष की ओर से तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लालू यादव की पार्टी राजद ने वरिष्ठ नेता एडी सिंह को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में 16 मार्च को होने वाले मतदान के बाद ही स्पष्ट होगा कि राज्यसभा की पांचों सीटों पर कौन विजयी होगा। हालांकि उसके पहले ही अख्तरुल इमान और तेजस्वी की मुलाकात ने खेल बिगाड़ दिया है। एनडीए की पांच उम्मीदवारों में शामिल नीतीश कुमार, राम नाथ ठाकुर (जदयू), नितिन नबीन और शिवेश कुमार भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ उपेंद्र कुशवाहा (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) शामिल हैं। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में बहुमत के आधार पर राज्यसभा चुनाव का गणित तय होगा। राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए 41 विधायकों का समर्थन जरूरी माना जा रहा है। वर्तमान में एनडीए के पास चार सीटों के लिए स्पष्ट बहुमत है, जबकि पांचवी सीट के लिए 3 विधायक कम पड़ रहे हैं। वहीं विपक्ष के खेमे की संख्या अपेक्षाकृत कम है। विपक्षी गठबंधन में राजद के 25, कांग्रेस के 6, वाम दलों के 3 और आईपीपी के 1 विधायक को मिलाकर कुल 35 विधायक होते हैं। ऐसे में विपक्ष को अतिरिक्त समर्थन की जरूरत है। इसी क्रम में आज एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने पटना में तेजस्वी यादव के आवास पर उनसे मुलाकात की।