logo

पटना में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू    

PATNA11.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पटना में बिते रात एक बिल्डिंग में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र अंतर्गत दलदली रोड का है। सूत्रों के मुताबिक प्रेम कुमार नामक व्यक्ति के घर में रात करीब 2:30 बजे अचानक लगी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में फैल गई और बिल्डिंग धू-धू कर जलने लगी। बताया जा रहा है कि मकान के नीचे तेल मिल भी चलता है। इस घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 5:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में घर के अंदर रखा फर्नीचर, फ्रिज और अन्य सामान जलकर राख हो गया। हालांकि हादसे में किसी की भी हताहत होने की सूचना नहीं है।


अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि जब तक दमकल टीम मौके पर पहुंची, तब तक आग पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले चुकी थी। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि अग्निशमन विभाग मामले की विस्तृत जांच में जुटा हुआ है।

Tags - Patna fire short circuit fire Daladali Road incident Gandhi Maidan police station area building fire Patna oil mill fire late night fire 2:30 AM fire brigade response 13 fire tenders three hours firefighting property damage no casualties Ajit