logo

बिहार पुलिस में तैनात दरोगा की पैरालिसिस के बाद हार्ट अटैक से मौत

संजीव__.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार का आज हार्ट अटैक से निधन हो गया। इसकी जानकारी खुद पटना पुलिस के द्वारा दी गई है। पुलिस विभाग की ओर से संजीव कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। यह घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।
संजीव कुमार बिहार पुलिस में 2009 के बैच के थे और पटना के रामकृष्ण नगर थाना प्रभारी के पद पर तैनात थे। पटना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 7 बजे ड्यूटी के दौरान संजीव कुमार की तबीयत अचानक ख़राब हो गई। उन्होंने बताया संजीव कुमार को अचानक पैरालिसिस का अटैक आया, जिसके बाद सहकर्मी की मदद से तुरंत पारस अस्पताल ले जाया गया। इलाज शुरू किया गया लेकिन रात करीब 10 बजे हार्ट अटैक आया और डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका।
संजीव कुमार मूल रूप से बिहार के ही मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे। और अपने काम के दम पर अच्छी पहचान बनाये हुए थे। जैसे ही उनके निधन की खबर परिजनों को मिली। परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं रात के 12 बजे ही उनकी पत्नी, भाई, ससुर और अन्य परिजन पारस अस्पताल पहुंचे।
रविवार की सुबह पुलिस विभाग द्वारा आईजीआईएमएस में उनका पोस्टमार्टम कराया गया और फिर उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन लाया गया, जहां वरिष्ठ अधिकारियों और बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में श्रद्धांजलि दी गई। वहीं पुलिस अधिकारियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update bihar police news bihar police khabar