logo

पटना : NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने लगाई फांसी, परीक्षा में नंबर कम आने से था परेशान

suicide_hang.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना के दानापुर में NEET की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना दानापुर थाने के विजय विहार कॉलोनी में साधना कॉटेज हॉस्टल का बताया जा रहा है। वहीं मृतक की पहचान 22 वर्षीय रोहित कुमार मेहता के रूप में हुई है। रोहित बक्सर जिले के सोनवर्षा थाने के चनवथ गांव का निवासी मुखिया पंकज कुमार मेहता का पुत्र बताया जा रहा है। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
मृतक के रूम पार्टनर आर्यन के बताये अनुसार रोहित अपने दोस्तों के साथ पटना इस्कॉन मंदिर घुमने गया था। वहां से वापस आने के बाद कमरा अन्दर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी रोहित ने दरवाजा नही खोला इसके बाद आर्यन ने अपने आस पास रह रहे अन्य लोगों और हॉस्टल के मालिक को इसकी जानकारी दी। सभी ने जब मिलकर दरवाज तोड़ा तो देखा कि रोहित पंखे से लटका हुआ है। इसके बाद घटना की जानकरी तुरंत पुलिस और रोहित के घर वालों को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची FSL की टीम ने मामले की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी। 
वहीं मृतक के पिता ने बताया कि रोहित पहले बिहटा में रहकर फिजिक्स वाला संस्थान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। और इसी बार उसने NEET की परीक्षा भी दी थी। जिसमें नंबर ख़राब आए थे और इसी कारण वह डिप्रेशन में था। 2 महीने पूर्व सगुना खगौल रोड स्थित फिजिक्स वाला संस्थान ज्वाइन किया था। और विजय विहार कॉलोनी में साधना कॉटेज हॉस्टल में रह रहा था। परिवार वालों ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब 2:30 बजे फोन पर बात हुई थी। वहीं उन्होंने बताया कि इसी साल के 11 अप्रैल को रोहित की शादी भी हुई थी। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news crime news bihar crime news patna news patna crime news suicide news NEET student NEET student patna suicide case