logo

नालंदा : आम लदे ट्रक और गैस टैंकर में भिड़ंत, दोनों चालकों की घटनास्थल पर ही मौत

ACCIDENT12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां NH पर तीनी गांव के पास आज सुबह आम से लदे ट्रक और गैस टैंकर के बीच हुए सड़क हादसे ने पुरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। दरअसल तेज रफ़्तार से आ रहे एक ट्रक और विपरीत दिशा से आ रहे एक टैंकर के टक्कर से दोनों वाहनों के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों गाड़ियों के उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गये। 
मिली जानकारी के अनुसार, मृतको की पहचान भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी 45 वर्षीय उदय राम और रहुई थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी 28 वर्षीय शिव बालक यादव के रूप में हुई है। वहीं घायलों में मधुबनी निवासी विनोद राम और नालंदा के भागनबिगहा गांव निवासी सुनील कुमार हैं जो कि दोनों गाड़ियों के उपचालक हैं। दोनों घायलों को तत्काल नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने भी उनकी हालत नाजुक बताई है। 
मृतकों के परिजनों ने बताया कि शिव बालक यादव अपने आम का ट्रक लेकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बिहारशरीफ मंडी की तरफ आ रहे थे, वहीं गैस टैंकर बिहारशरीफ से पटना की तरफ जा रहा था। तभी फोरलेन के पास ये घटना हो गई। लोग यह आशंका जाट रहे है कि हो न हो कसी एक चालक को झपकी आ गई होगी और यह हादसा हो गया होगा। 
घटना की सुचना मिलते ही चंडी थाना पुलिस पानी टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी दोनों गाड़ी के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था जिससे शवों को निकालने में भी काफी दिक्कत हुई। घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमातरम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। और मामले की तहकीकात की जा रही है। ताकि घटना की गहराई से जांच हो सके। और सही कारणों का पता चल सके। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news road accident road accident news nalanda news nalanda road accident news accident news