logo

मां मैं बहुत परेशान हूं कहकर घर से निकला युवक अब सन्यासी बनने की राह पर, थाना पहुंचा मामला

aaaabbbb.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार स्थित गोपालगंज कटेया थाना क्षेत्र से इंटर का एक छात्र का पिछले पांच दिनों से लापता होने का मामला सामने आया है। छात्र का नाम निखिल कुमार गुप्ता है। जानकारी के अनुसार, वह घर पर मां के नाम से एक भावुक पत्र छोड़कर गया है। पत्र में उसने संन्यासी जीवन अपनाने और मानसिक कष्ट झेलने की बात कही है। पत्र पढ़कर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसकी सूचना छात्र के परिजनों ने पुलिस को दी जिसके बाद जांच शुरू हुई। पुलिस ने जब छात्र के मोबाइल फोन की ब्राउजिंग हिस्ट्री खंगाली तो इसमें जीवन और मृत्यु से जुड़े कई सवाल सर्च किए हुए मिले। जिसके बाद सबकी चिंता और बढ़ गई है।

वहीं, पुलिस द्वारा पूछताछ में परिजनों ने बताया कि 16 फरवरी की रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। रात करीब दो बजे मां ने देखा तो वह बिस्तर पर था, लेकिन जब सुबह पांच बजे उठाने पहुंचीं तो कमरा खाली मिला। आगे उन्होंने बताया कि उन्हें वृंदावन से किसी का कॉल आया था। कॉल करने वाले ने बताया कि एक लड़का यहां बाबा के पास बैठा हुआ है। 

जानकारी के अनुसार मनोवैज्ञानिक पहलू को भी जांच में शामिल किया गया है। पूछताछ के क्रम में एक ऑटो चालक ने बताया कि छात्र सुबह करीब चार बजे उसके गाड़ी से यूपी सीमा की ओर गया था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। बहरहाल, पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Tags - Gopalganj Missing Case Kateya Police Station Nikhil Kumar Gupta Missing Emotional Letter to Mother Ascetic Life Decision Teen Student Missing Mental Distress Case Life and Death Searches Mobile Browsing History Check Vrindavan Uttar Pradesh Baba