logo

मधेपुरा में करंट लगने से युवक की मौत, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

electric.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मधेपुरा जिले में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के अर्राहा गांव में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्राहा वार्ड नंबर-1 निवासी देवेंद्र महतो के छोटे बेटे 19 वर्षीय करण कुमार के रूप  में हुई है। परिजनों के अनुसार गांव के ही कुछ लोगों ने मिलकर करंट लगाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। 
घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घैलाढ़ ओपी अध्यक्ष अवधेश प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह करंट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। लेकिन ये हत्या है या कुछ और इसका खुलासा पंचनामे के रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुर कर दी है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार परिजनों की तरफ से अब तक कोई लिखित मामला दर्ज नहीं कराया गया है। 
परिजनों के बताये अनुसार करण मंगलवार को अपने खेत में पानी दे रहा था। उसी दौरान गांव के सत्येन्द्र सिंह उन्हें किसी बहाने अपने घर ले गये। और उनकी करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों के बताये अनुसार करण के पुरे शरीर पर आटा लगा हुआ था। वहीं  घटना की जानकारी दिए बिना ही आरोपी मृतक युवक को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद से पुरे परिवार में मातम छाया हुआ है वहीं मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। शव का पोस्टमार्टम देर रात  करीब 12 बजे तक करा लिया गया। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar trending news crime news bihar crime news electric shock news died due to electric shock madhepura news madhepura crime news