द फॉलोअप डेस्क
बिहार में कल होने वाले विपक्षी दलों की बैठक होने वाली है। नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार के आम आदमी पार्टी के अल्टीमेटम ने अरविंद केजरीवाल के आने पर संशय खड़ा कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पटना में कल होने वाले विपक्ष के बैठक के पहले आप ने केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस से समर्थन देने के लिए कहा है। समर्थन का वादा नहीं किया तो आप विपक्ष की बैठक का बहिष्कार करेगी। जानकारी हो कि बुधवार को भी अरविंद् केजरीवाल ने नीतीश कुमार समेत सभी पार्टियों को चिट्ठी लिखकर कहा था- मीटिंग में सबसे पहले केंद्र के अध्यादेश पर चर्चा होनी चाहिए।

महबूबा मुफ्ती पहुंचीं पटना
जानकारी के अनुसार इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं का आगमन आज से ही शुरू हो रहा है। आज शाम तक कई राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री पटना आ जाएंगे। इनमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल हैं। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पटना पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर मंत्री शीला मंडल ने रिसीव किया। उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से महबूबा मुफ्ती सीधे राजकीय अतिथिशाला जाएंगी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ कांग्रेसी राहुल गांधी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एनसीपी के मुखिया शरद पवार, नेशनल कांफ्रेंस के प्रधान फारूख अब्दुल्ला, शिव सेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी आदि 23 जून को आएंगे।

चुनावी रणनीतियों सहित अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा
सूत्रों के अनुसार इस बैठक में जुटने वाले राजनीतिक दिग्गज आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। इसके लिए सबसे पहले आपसी समन्वय के लिए कन्वेनर चुने जायेंगे। साथ ही राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय चुनावी रणनीतियों पर भी चर्चा होगी। कई राजनीतिक दल एक दूसरे के विरोध में चुनाव लड़ते रहे हैं, ऐसे में सभी की राय से एक साझा कार्यक्रम तय करने की कोशिश होगी। साथ ही चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद सरकार बनाने की संभावनाओं में राजनीतिक दलों भूमिका की भी चर्चा होगी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें :
https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N