पटना:
पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर आम आदमी पार्टी (AAP) के एक विधायक के कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर मौजूद CISF की टीम दिल्ली जाने वाले यात्रियों के सामान की जांच कर रही थी। इसी दौरान कर्मचारी के पास से अवैध कारतूस मिला (Illegal cartridges found )।

सीआईएसएफ ने हिरासत में लिया
युवक AAP के विधायक मोहम्मदअमानुल्लाह खां (Mohammad Amanullah Khan) का कर्मचारी बताया गया है। CISF के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर उससे पूछताछ की लेकिन वो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिसके बाद उसे हिरासत में लें लिया गया।