द फॉलोअप डेस्क
बिहार के किशनगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जिले के महिनगांव पंचायत अंतर्गत मडवाटोली गांव में सोमवार को सिलेंडर में आग लगने से कई लोग झुलस गए। घटना खाना बनाने के दौरान हुई, जब एलपीजी गैस का सिलेंडर फट गया। इसमें 5 लोग झुलस गए, घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को MGM मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
खाना बनाते वक्त हुई घटना
जानकारी के मुताबिक, सोमवार 21 अक्टूबर को खाने बनाते वक्त गैस में आग लगने से घटना हुई। इसमें 5 नाबालिग झुलस गए, जिनकी पहचान मडवा टोली निवासी 12 वर्षीय मुरशेदा खातून, 8 वर्षीय आर्यन खातून, 8 वर्षीय तनवीर आलम, 16 वर्षीय मो अली और अशात दिगवल के रूप में की गई है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलने पर सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार MGM मेडिकल कॉलेज पहुंचे।